गुरुवार को पर्वतीय मैदानी एकता मंच ने सुभाष नगर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजकों के अनुसार उत्तराखंड जैसे राज्य में क्षेत्रवाद को लेकर बढ़ रहे तनाव को खत्म करना है क्योंकि ना केवल उत्तराखंड के निर्माण बल्कि विकास में सभी क्षेत्रों के लोगों का योगदान है। संगठन मसूरी, कोटद्वार, अल्मोड़ा और चमोली में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करेगा।