चितरंगी: शक्तिनगर पीडबलुडी मोड पर लगी तीन दुकानों में लगी भीषण आग हुआ लाखों का नुकसान।
सिंगरौली जिले के सीमावर्ती क्षेत्र शक्तिनगर सोनभद्र के पीडबलुडी मोड पर तीन दुकानों में लगी भीषण आग लाखों रुपए का हुआ नुकसान मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर पीडबलुडी मोड स्थित हार्डवेयर,चाय नाश्ता एवं मोटरसाइकिल रिपेयरिंग सेंटर इन तीनों दुकानों में अज्ञात कारणों से आग लग गई जहां स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों दुकानों में आग में जलकर लाखों का नुकसान हुआ।