चितरंगी: मां ज्वालामुखी मंदिर के प्रधान पुजारी के द्वारा सोने का नेत्र एवं चांदी का मुकुट विंध्यनगर के हनुमान मंदिर में किया दान।
विंध्यनगर थाना क्षेत्र के टीटीएस के पास स्थित हनुमान मंदिर में शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित श्लोकी प्रसाद मिश्रा के द्वारा हनुमान जी को सोने का नेत्र व चांदी का मुकुट दान किया गया जिसकी कीमत 13000 रुपए के आसपास है इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे साथ ही विंध्यनगर थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा मौजूद रहे जहां कार्यक्रम सफल रहा।