पीपलदा: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर इटावा में विशाल कलश यात्रा का आयोजन,कार सेवकों का किया सम्मान
Pipalda, Kota | Jan 21, 2024 इटावा कस्बे में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा22 जनवरी अयोध्या के अंतर्गत रविवार को कस्बे में विशाल कलश यात्रा निकाली गई, तीन जगह से प्रथम सरोवर नगर स्थित नरसिंह स्कूल से पार्वती, द्वितीय झरनिया बालाजी मन्दिर से काली सिंध, तृतीय रामलीला मैदान से चम्बल मैया के नाम से कलश यात्रा पूजा अर्चना कर विधि विधान से प्रारंभ की गई, जो विभिन्न मार्गो से गुजरती हुई शिवाजी बस स्टेंड चोराया पर पहुँची।