खाजूवाला: खाजूवाला में ईंट भट्टे पर हादसा, आग लगने से दो मजदूर झुलसे, एक को बीकानेर रेफर किया गया
खाजूवाला क्षेत्र के 5 केएलडी स्थित एक ईंट भट्टे पर काम के दौरान अचानक आग लगने से दो मजदूर झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों घायलों को तुरंत खाजूवाला उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, मजदूर भट्टे पर जलाई का काम कर रहे थे, इसी दौरान अचानक आग की चपेट में आ गए।