बांधवगढ़: उमरिया पुलिस का 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान शुरू, 15 दिनों तक साइबर अपराधों के प्रति किया जाएगा जागरूक
साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए उमरिया पुलिस ने 15 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान 'सेफ क्लिक 2.0' की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी ने वीडियो संदेश जारी कर जिलेवासियों से इस अभियान में सहभागी बनने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग करने की अपील की है।पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी के निर्देशन में 25 जून से 8 जुलाई तक चलेगा अभियान।