परबत्ता: अगुवानी गंगा घाट पुल से महिला ने बच्ची संग लगाई छलांग, लोगों की सूझबूझ से बची जान
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत अगुवानी गंगा घाट स्थित उपधारा पर बने लोहे के पुल से बुधवार की शाम एक महिला ने अपनी तीन वर्षीय बच्ची के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपनी बच्ची को लेकर पुल पर पहुंची और अचानक नदी में कूद गई। घटना को देख वहां मौजूद स्थानीय लोग एवं राहगीर