गनाेड़ा: सुन्दनी निवासी 19 वर्षीय आर्यन गामोट ने जूनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता सिल्वर, नेशनल के लिए हुआ चयन
बांसवाड़ा जिले के गनोड़ा के पास सुन्दनी निवासी 19 वर्षीय आर्यन गामोट सिल्वर मेडल जीतकर , नेशनल के लिए चयन होने की जानकारी मिली हे। सोमवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार अलवर में आयोजित जूनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गांव सुन्दनी के उभरते खिलाड़ी आर्यन गामोट (पुत्र हितेश गामोट) ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया।