कुरावली क्षेत्र के गांव नगला हरियाना निवासी हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार का शुक्रवार रात्रि दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में ब्लड कैंसर के उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पुलिस लाइन आगरा में तैनात थे। उनके निधन की सूचना से गांव और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।