मांझी: बिजली तार गिरने से गेहूं के खेत में लगी आग, एक बीघा से अधिक फसल जलकर राख
Manjhi, Saran | Apr 4, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के लगुनी गांव स्थित फुटानी बाजार के समीप शुक्रवार की रात गेहूं के खेत में अचानक आग लगने से अपरा तफरी मच गई प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बिजली का धारा प्रवाहित तार गिरने से आग भड़क उठी जिसने तेज हवा के कारण देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया आग की चपेट में आकर करीब एक बीघा से अधिक खेत में लगी तैयार गेहूं का फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई