ग्वालपाड़ा: चूल्हे की चिंगारी से भीषण आग, 14 घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान
ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के सुखाशन पंचायत अंतर्गत चकला पितम्बर वार्ड नंबर 16 में सोमवार की रात्रि भीषण आग लगने से 14 घर जलकर राख हो गया है। रात में लगी इस आग ने देखते ही देखते 14 परिवारों के आशियाने को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के सामान के साथ-साथ नगदी और जेवरात जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवारों के अनुसार, रात में खाना बनाने के बाद चूल्हे स