डीग: डीग-कामां रोड रेलवे फाटक पर रोजाना जाम से लोग परेशान, ओवरब्रिज निर्माण की मांग उठी
Deeg, Bharatpur | May 27, 2026 शहर के व्यस्ततम डीग-कामां रोड स्थित रेलवे फाटक पर लगातार बढ़ती यातायात समस्या को लेकर अब आमजन की चिंता बढ़ने लगी है। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में सवारी गाड़ियों और मालगाड़ियों का आवागमन होने के कारण रेलवे फाटक बार-बार बंद रहता है, जिससे लोगों को लंबे समय तक जाम और परेशानी का सामना करना पड़ता है।