गरौठा: माता के दरबार तक दंडवत सफर: बेलाताल के अखिलेश निषाद ने 1107 KM की आस्था यात्रा शुरू, मारकुआं में हुआ भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के बेलाताल निवासी अखिलेश निषाद ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए 1107 किलोमीटर लंबी दंडवत यात्रा शुरू की है। 16 मार्च से शुरू हुई इस कठिन यात्रा में वे प्रतिदिन 3 से 4 किलोमीटर दंडवत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। करीब ढाई साल में यात्रा पूरी करने का लक्ष्य है। बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे जब उनकी यात्रा मारकुआं गांव पहुंची, तो ग्रामीणों न