देहरादून: जिले की 117 ग्राम पंचायतों में कभी भी बज सकता है चुनावी बिगुल, छह विकासखंड़ों में मतदान हो चुका है
देहरादून जिले की 117 ग्राम पंचायतों के प्रधान लंबे समय से शपथ लेने का इंतजार कर रहे हैं। पंचायत वार्ड सदस्य का कोरम पूरा न होने के कारण प्रधान शपथ नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का संचालन ठप पड़ा है। अब चुनावी सुगबुगहाट तेज हो गई है। उधर, जिला निर्वाचन विभाग की ओर से आरओ और एआरओ को नियुक्त कर दिया गया है।