देहरादून: सचिवालय में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने हाउस ऑफ हिमालयास के लिए देहरादून की बासमती की लॉन्च
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सचिवालय में उत्तराखंड के प्रतिष्ठित ब्रांड हाउस ऑफ़ हिमालयास के अंतर्गत देहरादून की प्रसिद्ध बासमती चावल की एक नई श्रृंखला को लॉन्च किया। इसके अलावा देहरादून बासमती उत्पादकों का एक संगठन भी गठित किया गया है, जिसमें विकासनगर और सहसपुर क्षेत्र के करीब 40 किसान शामिल हुए हैं।