गरखा: गरखा के जानकी नगर में महिला का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
Garkha, Saran | Aug 15, 2025 गरखा थाना क्षेत्र के जानकी नगर गांव में शुक्रवार की सुबह 35 वर्षीय कलावती देवी का शव उसके घर में फंदे से लटकते हुए मिला।सूचना मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को करीब 3:00 बजे सौंप दिया। मृतिका रामबाबू की पत्नी तथा अवतार नगर थाना क्षेत्र के कोठया नराव गांव निवासी पलटन महतो की पुत्री थी।