गरखा: गड़खा: माही नदी में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत
Garkha, Saran | Aug 9, 2025 गड़खा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर ईटवा गांव में शनिवार दोपहर 2 बजे मही नदी में डूबने से 11 वर्षीय रिशु कुमार की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गया था और गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया.