अंबाह: "परेड चौराहे पर बिजली ट्रांसफार्मर बना आग का गोला, एक घंटे तक मचा हड़कंप!"
Ambah, Morena | Jun 9, 2026 अंबाह के परेड चौराहे पर मंगलवार सुबह विद्युत विभाग की डीपी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना के बावजूद विभागीय अमला देर से पहुंचा। करीब सवा सात बजे दमकल ने आग पर काबू पाया।