अयोध्या जिले के बीकापुर में रविवार दोपहर 3 बजे बीकापुर मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन बीकापुर सिंचाई विभाग स्थित डाक बंगला परिषद में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने एसएआर की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की।