धामपुर: शेरकोट क्षेत्र के गांव नसीरदीवाला में मजदूरी पर जा रहे युवक पर गुलदार ने किया हमला, घायल
Dhampur, Bijnor | Apr 22, 2026 बुधवार की सुबह करीब 7:00 बजे शेरकोट क्षेत्र के गांव नसीरदी वाला में मजदूर करण सिंह मजदूरी के लिए जा रहा था।अचानक घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।आनन-फानन में उसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुलदार की दस्तक को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाए जाने की मांग की है।