मदनपुर: बड़ी मस्जिद के पास खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, चालक की दर्दनाक मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल
मदनपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सोमवार को शाम बड़ी मस्जिद के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रिपल लोड बाइक पहले से खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान झारखंड के पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र के बरवाही गांव निवासी रवीन्द्र पाल ।