पटियाली कस्बे में शनिवार को मुख्य चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क में संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा साहब के अनुयायी बड़ी संख्या में एकत्र हुए और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से याद किया।