मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र की इमिलीया 84 गांव में अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान किया गया रेफर
बताते चले कि इमलिया 84 गांव निवासी 34 वर्षीय आकाश रविवार की दोपहर 1:00 बजे बाइक से नदीहार बाजार गया हुआ था जहां से वापस घर जाते समय इमलिया 84 गांव के पास बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिर गया हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों द्वारा उसे राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर मिर्जापुर रेफर हुआ।