बदायूं: चंदनपुर गांव में गंगा नदी में नहाने गए 12 साल के बालक की डूबकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Budaun, Budaun | May 31, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के चंदनपुर गांव के पास से गंगा नदी गुजरती है। रविवार को गांव के 10 से 12 बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने चले गए थे। बच्चे पानी में खेल रहे थे, तभी गांव निवासी राहुल तोमर का 12 वर्षीय अभिषेक अचानक गहरे हिस्से में पहुंच गया। उसे डूबता देख अन्य बच्चे घबरा गए और शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे।