धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र में नहर में गिरी बेकाबू कार, युवकों ने कूदकर बचाई अपनी जान
मंडी धनौरा शादी समारोह से लौट रहे पांच युवकों की जान उस समय सांसत में पड़ गई, जब उनकी कार के अचानक ब्रेक फेल हो गए और वाहन सीधे रामगंगा पोषक नहर में जा गिरा। हादसे के दौरान कार सवार युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।