चौथम: लगमा में अनियंत्रित टेंपो गड्ढे में पलटा, पेड़ से टकराया, पांच बैंड कर्मी घायल
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत लगमा क्षेत्र में सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में टेंपो पर सवार बैंड पार्टी के पांच कर्मी घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सभी बैंड पार्टी कर्मी सोनवर्षा घाट से माता कात्यायनी मंदिर जा रहे