बख्तियारपुर: करौटा जगदंबा मंदिर के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, पति पटना रेफर
पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर रविवार की रात्रि करीब 8 बजे सालिमपुर थाना क्षेत्र के करौटा स्थित जगदंबा मंदिर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में गोपालपुर निवासी 57 वर्षीय विजय रजक और उनकी पत्नी घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को बख्तियारपुर CHC पहुंचाया। जहाँ प्राथमिक उपचार