गोटेगांव: दो बाइकों की टक्कर में मासूम समेत तीन की मौत, दो गंभीर, जबलपुर में इलाज जारी
गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बाईपास बगासपुर मार्ग स्थित संगम गार्डन के समीप की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दौलत सिलावट अपनी पत्नी सपना और बेटी सिद्धि एवं नीरज सिलावट के साथ बाइक से बगासपु