खैरथल तिजारा जिले में पुलिस अधीक्षक मनीश कुमार ने बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे बड़ा प्रशासनिक फेर बदल करते हुए कई थानों पर नए थाना अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। नई पोस्टिंग के तहत जसवंत को कोटकासिम थाना प्रभारी बनाया गया है तो वहीं बुधराम को खैरथल थाना दिया गया है। रामनिवास मीणा को मुंडावर, बनवारी लाल मीणा को किशनगढ़ बास लगाया गया है।