पनागर: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, क्षेत्र में मचा कोहराम
पनागर थाना क्षेत्र के बघेली मोड़ पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने अंततः एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बीते 29 अप्रैल की रात सड़क दुर्घटना का शिकार हुए रामकरण यादव पिछले चार दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। हादसे के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में जबलपुर के स्वास्तिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उनके दामाद अंकित ने उन्हे