चैनपुर: चैनपुर में तीन शिफ्ट में वाहनों की जांच, यातायात नियम का कड़ाई से कराया जा रहा है अनुपालन
चैनपुर थाना क्षेत्र में तीन शिफ्ट में वाहनों की जांच की जा रही है। इस क्रम में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। मंगलवार सुबह 6:00 बजे से वाहन जांच शुरू हुआ। शाहपुर में कोयल नदी किनारे स्थित चेक पोस्ट पर सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में दो, तीन एवं चार पहिया वाहनों की सघनता से जांच की गई।