राजस्थान मे भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार दोपहर 12 बजे सुंदनी ग्राम पंचायत में जनजागरण रथ का स्वागत किया गया। जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार -प्रसार को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्त्ता व भाजपा पदाधिकारीगण और मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।