छिबरामऊ: सिकंदरपुर के एक गांव की रहने वाली महिला ने कीटनाशक दवा पी, हालत बिगड़ने पर कराया गया भर्ती, उपचार जारी
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने किसी बात से नाराज होकर घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने के बाद परिजनों द्वारा उसे सोमवार की शाम 7:30 बजे 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार नियंत्रण जारी है।