आरा: अमराई नवादा के समीप दो बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार तीन महिलाओं समेत 6 लोग जख्मी हुए
Arrah, Bhojpur | Apr 27, 2026 अमराई नवादा के समीप शादी विवाह में शामिल होने जा रहे कुल 6 लोग सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए हैं। जिसमें तीन महिला और तीन पुरुष शामिल है। बताया गया कि सभी लोग कहीं शादी समारोह में जा रहे थे तभी दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक पर सवार छह लोग काफी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।