गाज़ीपुर: अमन-चैन के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज़, 550 स्थानों पर जुटी अकीदतमंदों की भीड़, DM-SP ने सड़क पर उतर कर संभाला मोर्चा
गाजीपुर जिले में बकरीद का त्योहार गुरुवार को पूरे अकीदत, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। जिले की करीब 350 मस्जिदों और 150 ईदगाहों समेत कुल 550 स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज़ अदा कर मुल्क में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। त्योहार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहा...