बांधवगढ़: 28 जून को जिलेभर में पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद
उमरिया जिले में 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. ऋचा गुप्ता ने बताया कि जिलेभर में 840 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी दवा पिलायेंगे।