छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गणेश विसर्जन के दिन ग्राम परसोदा में हुए विवाद के मामले में विशेष न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी को कठोर कारावास की सजा दी है। माननीय एस.एल. नवरत्न, प्रधान विशेष/सत्र न्यायाधीश (अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम) बालोद ने 11 फरवरी 2026 को निर्णय सुनाते हुए आरोपी राजेश यादव (22 वर्ष), निवासी ग्राम परसोदा, थाना बालोद को दोषी करार दिया। गुरुवार शाम 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 (तीन बार) के तहत प्रत्येक में 3-3 माह का कठोर