रायसेन के सांची मार्ग स्थित शीला देवी अस्पताल के सामने शनिवार रात करीब 9 बजे दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 ने एक घायल को पुलिस वाहन से और दूसरे को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है।