चित्तौड़गढ़: झन्झेरिया तालाब स्थित भगवान देवनारायण मंदिर का 3 दिवसीय मेला का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन
कुंभा नगर झंझेरिया तालाब स्थित भगवान देव नारायण मंदिर में तीन दिवसीय मेला सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन झांकियों के साथ कलाकार मुकेश व राकेश रावल की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बान्ध दिया। हवन के बाद प्रसाद वितरण हुआ। प्रथम दिन भजन संध्या में रामनारायण शर्मा एवं दुर्गेश राव ने एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुति लेकर मन मोह लियाl