हसपुरा: बिहार पेंशनर समाज के सदस्यों की पटेल पुस्तकालय परिसर में बैठक, आय-व्यय विषय पर हुई चर्चा
हसपुरा हाईस्कूल मोड़ के समीप लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय के परिसर में रविवार को बिहार पेंशनर समाज के सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता जगदानंद लाल कर्ण व संचालन सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने किया। बैठक में आय - व्यय की लेखा जोखा , संगठन की सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुआ।