बलिया: पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर जी की 99वीं जयंती के अवसर पर आयोजित हाफ मैराथन में केन्या के केफ़र लुंबासी आया प्रथम
Ballia, Ballia | Apr 19, 2026 भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर की 99वीं जयंती के अवसर पर रविवार की सुबह 10 बजे बलिया में सातवीं चंद्रशेखर हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस 21.1 किलोमीटर लंबी दौड़ में केन्या के धावक केफर लुम्बासी ने 59 मिनट 05 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। प्रयागराज के सचिन यादव दूसरे और केन्या के किबीची वेस्ले तीसरे स्थान पर रहे।