आंगनबाड़ी केंद्र पथराटोला में बच्चों के बीच पहुँचीं कलेक्टर श्रीमती मिश्रा।
जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम पथराटोला में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बात कर पढ़ाई, नाश्ते और भोजन का जायजा लिया एवं उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को चॉकलेट और फल का वितरण भी किया।
#aanganbadi #BalodDistrict #dondi