अररिया: बटुरबाड़ी में पारिवारिक विवाद को लेकर देवर और ननद ने अपने भोजाई को मारपीट कर किया घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 26, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के बटुरबाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या 15 में पारिवारिक विवाद को लेकर देवर और ननद ने अपने भोजाई को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला बटुरबाड़ी पंचायत निवासी आबुन बताई जा रही है.