अररिया: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अररिया में विभिन्न थाना चौक पर वाहन चेकिंग अभियान जारी।
Araria, Araria | Mar 26, 2024 लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर वाहन चेकिंग जारी है। इसी क्रम में वाई एन पी कॉलेज के पास थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में शास्त्र पुलिस बल के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। एवं लोगों से हेलमेट जूता पहनने की अपील की गई। वही चार पहिया वाहन की भी जांच की गई डिक्की आदि की जांच हुई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मध्येनजर वाहन चेकिंग अभियान जारी है।