अररिया: शास्त्री नगर में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 26, 2024 शहर के शास्त्री नगर वार्ड संख्या 16 में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं महिला शास्त्री नगर वार्ड संख्या 16 निवासी विकास साह की पत्नी डिंपी साह बताई जा रही है.