शाहबाद: तेज रफ्तार कार के सामने गाय आने से हुआ हादसा, बड़ा हादसा टला
Shahbad, Baran | Jul 6, 2026 सोमवार शाम 7 बजे मिली जानकारी शाहाबाद नेशनल हाईवे-27 के कोटा-शिवपुरी मार्ग पर तेज रफ्तार कार के सामने अचानक गाय आ जाने से हादसा हो गया। गाय को बचाने के प्रयास में चालक का कार से संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।