घंसौर: घंसौर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
घंसौर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया घंसौर, 2 अप्रैल 2026 गुरुवार घंसौर नगर में आज श्री राम मंदिर सहित सभी हनुमान मंदिरों में भगवान श्री हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री राम मंदिर में विशेष रूप से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया