अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतनीपुर में मायके आई नवविवाहिता का बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम,
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतनीपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रतनीपुर निवासी ज्ञान सिंह की पुत्री नंदिनी गौतम (20) का विवाह 14 फरवरी 2025 को औरैया कोतवाली क्षेत्र के