बड़गांव: वैलेंटाइन डे के विरोध में हिंदू संगठनों ने सूरजपोल चौराहे पर गिफ्ट कार्ड जलाकर जताया विरोध
वैलेंटाइन डे के विरोध में विभिन्न हिंदू संगठनों ने आज सूरजपोल चौराहे पर गिफ्ट कार्ड को जलाकर विरोध जताया। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि वैलेंटाइन डे हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है। ऐसे में आज बजरंग सेना मेवाड़ और श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं ने सूरजपोल चौराहे पर गिफ्ट कार्ड जलाकर वैलेंटाइन डे का विरोध जताया।