अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर लोकसभा कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के अंबाला रोड स्थित आवास पर बुधवार दोपहर 2:00 बजे पहुंचा। अधिवक्ताओं के द्वारा पश्चिमी यूपी में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर फिर से आंदोलन शुरू किया गया है। जिसको लेकर संबंधित ज्ञापन इमरान मसूद को प्रेषित किया गया।